रायपुर

परिजनों से संवेदनशीलता से करें व्यवहार
10-Feb-2024 7:40 PM
परिजनों से संवेदनशीलता से करें व्यवहार

कलेक्टर ने अंबेडकर हॉस्पिटल की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शनिवार को  राजधानी के  शासकीय अंबेडकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषकर रात्रि के समय जो मरीज आते हैं उनसे संवेदनशीलता से व्यवहार करें। साथ ही आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराएं। अंतर्विभागीय समन्वय के लिए  नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सीवरेज समस्या का निदान करने ड्रेनेज लाइन बनाने कहा।

उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए टोकन सुविधा या ऑनलाइन सिस्टम की सुविधा दी जाए। डॉ सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर के साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था को सृदुढ़ बनाएं। साथ ही उन्होंने सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार कर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। कलेक्टर ने नगर निगम को नालियों की सफाई में भी अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था सृदुढ़ करें।


अन्य पोस्ट