रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से कल जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राज्य के एमबीबीएस ग्रामीण बॉन्ड पोस्टिंग में हो रही देरी को लेकर बातचीत की। पूर्व छत्तीसगढ़ इंटर्न प्रतिनिधि डा हिमांशु सिन्हा एवं डा दिलीप कु साहू ने बताया कि प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के 17 बैच के एमबीबीएस चिकित्सको ने अपना इंटर्नशिप सितंबर 2023 को पूर्ण कर लिया था जिसके उपरांत 2 वर्ष की अनुबंधित ग्रामीण सेवा देने के लिए पात्र थे। परंतु 189 उत्तीर्ण चिकित्सकों (बिलासपुर और जगदलपुर) की ग्रामीण कांड लिस्ट 7 अक्टूबर - 23 को आदेश जारी की जा चुकी थी। इसके पश्चात वे सभी अपनी सेवा में कार्यरत हैं जबकि हम 2017 बैच के शेष 246 उत्तीर्ण चिकित्सकों (रायपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर) की लिस्ट चुनाव एवं आचार संहिता के कारण वर्ष 4.5 महीना से लंबित है। वैश्विक कोविड महामारी के कारण हमारा 5 ½ साल का रूक्चक्चस् कोर्स 6 महीने के विलंब से 6 साल मे पूर्ण हुआ 7 जिससे हमारे प्रदेश के चिकित्सक पूरे देश के 2017 बैच के चिकित्सको से पीछे है जिसके कारण हम 2 राष्ट्रीय परीक्षाओं से वंचित रहे।