रायपुर
मोबाइल कारोबारी की पिटाई
10-Feb-2024 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। राजेंद्र नगर निवासी मोबाइल कारोबारी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। पीडि़त कारोबारी मनीष राजपाल ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ऋतिक रोचलानी और उत्तम रोचलानी पर मोबाइल का डिब्बा और बिल वापस करने के विवाद पर मारपीट का आरोप है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस इस वीडियो की मदद से पड़ताल कर रही है। हाल के दिनों में मारपीट की ऐसी घटनाएं कर आरोपी बेखौफ होकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हैं। इसके पीछे उनका इरादा इलाके में अपना खौफ और दबदबा बनाए रखना होता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे