रायपुर

दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ के कल्याणक महामहोत्सव पर निर्वाण लाडू महाअर्घ
09-Feb-2024 7:02 PM
दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ के कल्याणक महामहोत्सव पर  निर्वाण लाडू महाअर्घ

दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा 48 दीपकों से किया भक्तांबर पाठ का महाआयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 फरवरी। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में गुरूवार को  प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। मंदिर  के पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सुबह निर्वाण कांड कल्याणक पूजन किया गया। इसके अंत में निर्वाण लाडू महा अर्घ्य चढ़ाया गया। तत्पश्चात प.पु. आचार्य गुरुवर विद्यासागर महामुनिराज का पूजन कर विसर्जन पाठ किया गया।  इस प अवसर पर समाज के धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे।

साथ ही आचार्य गुरुवर विद्या सागर महामुनिराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रत्येक दिवस रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक भक्तांबर पाठ एवं णमोकार महामंत्र का जाप नियमित रूप से किया जा रहा है। महिला मंडल ने 48 दीपक से भक्तांबर  पाठ का संगीतमय आयोजन किया । महिला मंडलंद्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया। जिसमें हिस्सा लेने वालो को पुरस्कृत भी किया गया।


अन्य पोस्ट