रायपुर
ब्रम्हदेईपारा स्लम बस्ती मे बनेगा पक्का नाला
08-Feb-2024 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 फरवरी । निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 1 के वार्ड- 16 के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि जोन 1 जोन कमिश्नर एनआर चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन सहित संबंधित जोन अधिकारियों रहे। आयुक्त ने क्षेत्र के ब्रम्हदेईपारा स्लम बस्ती, खमतराई बाजार, खमतराई बस्ती की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त ने ब्रम्हदेईपारा स्लम बस्ती में जल का भराव होने की जनसमस्या को दूर करने पक्का बड़ा नाला शीघ्र बनवाने जेसी से प्रस्ताव मांगा। आयुक्त ने खमतराई बाजार की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है एवं नागरिको को बाजार क्षेत्र में सुव्यवस्थित सफाई प्रबंधन दिलवाना एवं नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिये हैँ ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे