रायपुर

सात किलो गांजे के साथ भोपाल के तीन गिरफ्तार
08-Feb-2024 3:45 PM
 सात किलो गांजे के साथ  भोपाल के तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 8 फरवरी ।
7 किलोग्राम गांजा के साथ म.प्र. के 3 युवक गिरफ्तार किए गए ।इसकी कुल कीमत  लगभग 1,05,000/- रूपए बताई गई है । 

अभनपुर पुलिस ने  धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया  है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी  कि जगदलपुर की ओर से आ रही एक बस में कुछ युवक गांजा बेचने अभनपुर आ रहे है। इस पर पुलिस ने  ग्राम चण्डी मोड पास चिन्हांकित कर तीन युवकों  पकड़ा। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम साहिल कुमार वाल्मिकी, पीयूष चोकसे एवं करण रेकबार उर्फ कालू निवासी भोपाल (म.प्र.) बताया।  उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। जो  7 किलोग्राम था। 

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कुमार वाल्मिकी पिता विनोद कुमार वाल्मिकी उम्र 21 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोर्ड गेसरात कालोनी करोंद भोपाल (म.प्र.)।* पीयूष चोकसे पिता मनोज चोकसे उम्र 19 वर्ष निवासी सरदार पटेल नगर कलोनी भोपाल (म.प्र.)।* करण रेकबार उर्फ कालू पिता मुकेश रेकबार उम्र 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड गैस रात कालोनी भोपाल (म.प्र.)।
 


अन्य पोस्ट