रायपुर

स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुष 9वीं बार और रायपुर की महिलाएं पहली बार विजेता
07-Feb-2024 7:22 PM
स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुष 9वीं बार और रायपुर की महिलाएं पहली बार विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर , 7 फरवरी। राजधानी के  गवर्मेंट स्कूल में आयोजित 21 वीं  छत्तीसगढ़ स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रायपुर की महिला टीम 21 वर्षों में पहली बार, पुरुष टीम  9 वीं बार स्टेट चैंपियन बना।

इससे पहले उद्घाटन विधायक गुरु खुशवंत, विशेष अतिथि  अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू  रायपुर ग्रामीण ने  वेटलिफ्टिंग की राज्य अकादमी खोलने का प्रस्ताव शासन में रखने की बात कही। और  खेल अकादमी जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि संभागायुक्त डॉ संजय अलंग , विशिष्ट अतिथि वी के छबलानी, मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल,  एम आर सावंत, प्राचार्य थे। इस मौके पर  जिला संघ के संरक्षक  रज्जन श्रीवास्तव,  राजेंद्र सिंह यादव ,  बुधराम सारंग, अध्यक्ष  राधेश्याम साहू , सचिव रुस्तम सारंग, संजय कोपुलवार,  संघरत्न गेडाम,  अजय कुमार साहू , चैत राम अग्रवाल, दीपक यादव, महेश खेलवार,  दीपक धीवर, प्रदेश संघ के पदाधिकारी डॉ राजेश जंघेल, नंदू जंघेल, घनश्याम जंघेल, डीडी चंदेल आदि उपस्थित रहे।

परिणाम निम्नानुसार है-

पुरुष वर्ग- 55 किलो वर्ग- प्रथम विजय कुमार माहेश्वरी रायपुर, द्वितीय हंसराज मारकंडे रायपुर,तृतीय आयुष चंद्राकर, भिलाई स्टील।

61किलोग्राम- प्रथम राजा भारती रायपुर, द्वितीय अर्जुन मारकंडे, नगर निगम रायपुर, तृतीय पंकज शुक्ला, कांकेर।

67किलोग्राम-प्रथम हिरेंद्र सारंग, रायपुर, द्वितीय टोमन भारती, रायपुर, तृतीय सौरभ सिन्हा, राजनांदगांव।

73किलोग्राम-प्रथम कमलेश नाग, जगदलपुर। द्वितीय राहुल जांगड़े, रायपुर। तृतीय देवव्रत शर्मा, रायपुर।

81किलोग्राम- प्रथम भावेश सारंग, रायपुर, द्वितीय अक्षय भारती, कांकेर, तृतीय केशव साहू, नगर निगम रायपुर।

89किलोग्राम-प्रथम रितेश यादव, राजनांदगांव,

द्वितीय वीर सिंह, दुर्ग।

96किलोग्राम- प्रथम लक्की मरकाम, रायपुर, द्वितीय झामेंद्र पाल, कांकेर। तृतीय गगन देशमुख, दुर्ग।

102किलोग्राम- प्रथम आदित्य सिन्हा, दुर्ग, द्वितीय आदित्य साहू, कांकेरष

109किलोग्राम- प्रथम योगानंद खरे, गरियाबंद, द्वितीय कुंदन साहू, दुर्ग ।

109किलोग्राम-प्रथम ललित साहू, नगर निगम रायपुर। द्वितीय जीतेश्वर सोनकर, नगर निगम रायपुर, तृतीय प्रीतम सिन्हा, दुर्ग।

महिला वर्ग- 45किलोग्राम, प्रथम वीणा, राजहरा माइंस, द्वितीय संध्या साहू, गरियाबंद , तृतीय चरणजीत कौर, रायपुर।

49किलोग्राम- प्रथम कुमकुम ध्रुव, गरियाबंद, द्वितीय लक्ष्मी, बेमेतरा, तृतीय प्रांजलि तिवारी, रायपुर।

55किलोग्राम-प्रथम लक्षवंतीन कोशले, गरियाबंद, द्वितीय प्रीतु साहू, रायपुर, तृतीय भारती साहू, बालोद।

59किलोग्राम- प्रथम लुकेश्वरी साहू, रायपुर, द्वितीय देविका देशमुख, बालोद,

64किलोग्राम- प्रथम खेमिन पटेल, गरियाबंद, द्वितीय दिव्या सिन्हा, रायपुर, तृतीय हेमा मंडावी, बालोद।

71किलोग्राम- प्रथम प्रियंका, रायपुर, द्वितीय आशा गोंड, राजहरा माइंस, तृतीय भावना, भिलाई।

76किलोग्राम- प्रथम ऋषिका कश्यप, दंतेवाड़ा, द्वितीय अंशिका धावरे, रायपुर,

87किलोग्राम- प्रथम अंजली साहू, रायपुर,

+87किलोग्राम- प्रथम काजल साहू, नगर निगम रायपुर, द्वितीय अंजली देवांगन, तृतीय वैशाली राजपूत, बेमेतरा,

बेस्ट वेटलिफ़्टर- भावेश सारंग(रायपुर)

कु. वीणा ठाकुर (राज़हरा माइनस)


अन्य पोस्ट