रायपुर
राजधानी ट्रैवल्स की बस से तीन बाइक सवार कुचले
07-Feb-2024 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। अभनपुर इलाके में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। एक तेज रफ्तार बस में बाइक को टक्कर मारी है। जिसमें बाइक में सवार 4 युवकों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई है। उनका सिर बस के चक्के में बुरी तरह कुचला गया है।
इस हादसें में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना मंगलवार देर रात 12 बजे के आसपास की है। रायपुर की ओर से राजधानी ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी। सामने की तरफ से एक बाइक में चार युवक सवार होकर आ रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे