रायपुर
मिर्ची पावडर फेंक, लूट की कोशिश
07-Feb-2024 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। निजी कंपनी के आफिस में घुसकर लूटने की कोशिश करने वाले दो युवकों की मोवा पंडरी पुलिस को तलाश है। यह घटना मंगलवार को सुबह 10 बजे मोवा स्थित एच काम्प्लेक्स के शॉप नंबर 115में श्रीमंगलम कम्युनिकेशन में हुई। कंपनी का मैनेजर लालपुर निवासी चोवाराम साहू रोज की तरह आफिस खोल काम कर रहा था। तभी अनिल डोंगरे अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और चोवाराम की आंखों में मिर्ची पावडर फैंका। और आफिस से रकम लूटने का प्रयास किया । चोवाराम ने स्वयं को उनके कब्जे से छुड़ा शोर मचाते हुए बाजू की दुकान में घुस गया। इससे पहले की अन्य लोग आते अनिल और साथी फरार हो गए । इस घटना की सूचना अपने मालिक को देने को बाद चोवाराम ने शाम 4 बजे थाने में धारा 394,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पकड़ से बाहर है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे