रायपुर

सामाजिक भवन में ताला लगाने और पुराने विवाद पर मारपीट
07-Feb-2024 2:21 PM
सामाजिक भवन में ताला लगाने और पुराने विवाद पर मारपीट

रायपुर, 7 फरवरी ।  सामाजिक भवन में ताला लगाने और पुराने विवाद पर मारपीट की अलग अलग घटनाएं दर्ज की गई। 
गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक शुक्रवारी बाजार में राजपूत समाज का सार्वजनिक भवन है। भवन के गेट पर प्रदीप सिंह ने ताला लगाया था ।इसे लेकर कौशल्या ठाकुर (59) ने आपत्ति की। इस पर दोनों के बीच विवाद हाथ मुक्के से मारपीट जान से मारने की धमकी तक जा पहुंचा । कौशल्या की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कर लिया है ।

इधर सोमवार की रात महंत तालाब के पास अंडर ब्रिज पर कोटा निवासी सोनू चौहान, आवेश,अफसीश पुराने विवाद पर आपस में भिड़ गए।आवेश, अफसीश ने कोल्ड्रिंक की टूटी बॉटल से सोनू पर जानलेवा हमला किया। इसकी रिपोर्ट सोनू ने सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई । आमानाका पुलिस ने उधारी रकम को लेकर रोटरी नगर निवासी मो.अंसार, हरीश बंसोड़ के दो खेमों के बीच मारपीट का मामला दर्ज किया है। अंसार(37) आबिद ने हरीश (25), बसंत  सुदर्शन ने एक दूसरे पर गाली गलौज, मारपीट  और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट