रायपुर
रायपुर। बालोद में सडक़ निर्माण कार्य रोक दिए जाने को लेकर जिले के कांग्रेस विधायकों ने डिप्टी सीएम (लो नि वि) अरूण साव पर जमकर दबाव बनाया। विधायकों की मांग थी कि मंत्री पूर्णता की तय समय सीमा की घोषणा करें और मंत्री ने जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया । विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने तारांकित प्रश्न के जरिए बालोद जिले में सडक़ निर्माण के लंबित टेंडरों की जानकारी चाही। उन्होंने पूछा कि ये किस शासन के कार्य हैं। मंत्री साव ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद पूर्व में अप्रारंभ कार्यों के लिए वित्त विभाग से अनुमति ले रहे हैं। और स्वीकृति कार्यों को समय पर पूरा कराने पर जोर है। और विलंब करने पर कार्रवाई की जा रही है। संगीता सिन्हा ने कहा कि 21-22,22-23 के 13 सडक़ों के 26.52 करोड़ के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, टेंडर लग चुके हैं। उसके बाद रोक लगा दिया गया है । साव ने बताया कि पहले विस चुनाव की आचार संहिता की वजह से रोक लगी थी। और अब सरकार कार्य पूरा कराने गंभीरता से लगी है। सरकार प्रदेश में सडक़ों या जाल बिछाने संकल्पित है। संगीता ने पूछा कि एक साल ,दो साल तीन साल ,कितना समय लगेगा बताए। मंत्री ने कहा कि कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है बहुत जल्द होगा। इस पर कुंवर निषाद और अनिला भेंडिय़ा ने भी कहा कि चलते निर्माण को रोक दिया गया है। कुछ सडक़ों की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दी गई है। जर्जर सडक़ों पर चलने में परेशानी हो रही है । मंत्री साव ने कहा कि जल्द ही सभी काम शुरू हो जाएंगे।