रायपुर

2.36 करोड़ का तेलीबांधा रोड़ सौदर्यीकरण भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण...!
07-Feb-2024 2:14 PM
2.36 करोड़ का तेलीबांधा रोड़ सौदर्यीकरण भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण...!

मंत्री साव ने कहा-किसने कराया अब तक नहीं पता चला, कमिश्नर करेंगे जांच

रायपुर, 7 फरवरी । बजट सत्र के दूसरे दिन भी सरकार ने बघेल सरकार के कार्यकाल में हुई अनियमितता, भ्रष्टाचार की जांच कराने की घोषणा की । आज डिप्टी सीएम (नगरीय प्रशासन)अरूण साव ने राजधानी के तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक हुए सौंदर्यीकृत रोड निर्माण की संभाग आयुक्त  से जांच कराने की घोषणा की । सबसे आश्चर्य जनक पहलु यह है कि 2 वर्ष बाद भी यह साबित नहीं हुआ है कि इसका निर्माण किसने कराया भाजपा के अजय चंद्राकर ने तारांकित प्रश्न में भ्रष्टाचार का यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 26-10-22 को इस निर्माण के लिए 2.36 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। क्या इसकी एनएचआई से एनओसी ली गई थी। मंत्री साव ने कहा कि ननि रायपुर ने एनओसी के लिए एनएचआई को पत्र 13-6-22 को भेजा था। उसका रिप्लाई भी आया। उसके बाद जोन-10 ने 26-10-22 को टेंडर जारी किया निगम के एसई ने निरीक्षण भी किया था। जहां काम हो रहा था। यह काम कौन करा रहा था, पता नहीं।  और 9-11-22 को उक्त टेंडर निरस्त कर दिया गया । यह कार्य अनटाइड फंड से हो रहा था । एनएचआईए,ननि ने कोई निर्माण नहीं कराया । फिर किसने किया, कराया पता नहीं। चंद्राकर ने कहा कि 2.36 करोड़ के काम को 10टुकड़ों में कराया जिसकी अनुमति एनएचआई से ली गई ? मंत्री साव ने कहा कि तेलीबांधा,वीआईपी तिराहा सडक़ का मामला है । इसकी संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कराई जाएगी। चंद्राकर ने इस जांच मेंं रायपुर के विधायकों को भी शामिल करने की मांग की। ताकि लोक धन के ऐसे  दुरूपयोग की पुनरावृत्ति न हो। क्योंकि यह भ्रष्टाचार का अनुठा उदाहरण है।


अन्य पोस्ट