रायपुर

शहर का डॉन बताने वाले चार गिरफ्तार
06-Feb-2024 7:49 PM
शहर का डॉन बताने वाले चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में वायरल एक वीडियो की पड़ताल कर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया  है। ये लडक़ों ने हाथों में चाकू थाम कर रखा है। वे धमकी भरे लहजे में खुद को शहर का बदमाश बता रहे है।  वीडियो को मिस्टर सूफी नाम के इंस्टाग्राम अकॉउंट से अपलोड किया गया है। ये वीडियो किस जगह का है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है।  वीडियो में चार युवक एक कमरे में मौजूद है। उनमें 2 ने हाथों में चाकू पकड़ा है। वे खुद को इलाके का दबंग बता खौफ बनाने बात कह रहे है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम तक इनके नामों का खुलासा कर इनका जुलूस निकालने की तैयारी कर रही है। पिछले सप्ताह पुलिस ने सरस्वती नगर स्टेशन पर एक नाबालिग समेत तीन लडक़ों ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपने आप को रायपुर का बाप बताया था। पुलिस ने इन तीनों को भी पकडक़र थाने में  कान पकडक़र उठक बैठक कराया था।


अन्य पोस्ट