रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर स्वामी आत्मानंद स्कूल स्थापना के नाम पर हुए करोड़ों रुपये का भष्टाचार पुर्नउत्थान (रेनिवेशन) एवं नयी सामग्री नियम विरूद्ध खरीदी की जाँच की मांग की है।
कंवर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंदी स्कूल स्थापना को लेकर तत्कालीन प्रदेश सरकार के द्वारा जिला खनिज न्यास मद की राशि एवं प्रदेश स्तर के राशि का भरपूर दुरूपयोग किया गया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में निविदा नियमों को ताक में रखकर अपने चहेतों को बाजार दर से अधिक मूल्य पर निम्न स्तर की सामग्रियों की खरीदी की गई है। वर्तमान में उन सामग्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस संबंध में निवेदन है कि प्रदेश स्तर से समिति बनाकर जाँच करायी जायें एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज करते हुए राशि की वसूली के निर्देश दें।