रायपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा शास्त्री वार्ड - 34 में केन्द्र, राज्य की योजना से 540 हुए लाभान्वित
06-Feb-2024 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दूसरे चरण में आज दूसरे दिन जोन 3 के वार्ड 34 के तहत सिंचाई कॉलोनी मैदान में शिविर लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना में 61 महिलाओं का पंजीयन हुआ और 582 महिलाओं ने जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य शिविर के स्टाल 392 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। और केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रता अनुसार 540 नागरिक पंजीकृत किये गये। इनमें पीएम स्वनिधि योजना से 10, पीएम विश्वकर्मा योजना से 10, पीएम आवास योजना से 4 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे