रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया यानि सिमी पर केंद्र सरकार ने एक और सख्त कदम उठाया है. इससे पहले सरकार ने संगठन पर पांच साल का प्रतिबंध और बढ़ा दिया था।
केंद्र सरकार ने हाल ही में यूएपीए के तहत स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर च्गैरकानूनी संगठनज् के रूप में प्रतिबंध को पांच सालों के लिए बढ़ा दिया था. ताजा घटनाक्रम में अब गृह मंत्रालय ने प्रदेशों को भी वो पावर दे दी है, जिसके तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी यूएपीए के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर सकते हैं।
बीते महीने के आखिर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी करते हुए पहले से ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी (स्ढ्ढरूढ्ढ) पर पांच साल के लिए बैन बढ़ा दिया था. सिमी पर ये कार्रवाई यूएपीए कानून के तहत की गई है।
पांच सालों के लिए बढ़ाया गया सिमी पर बैन
गृह मंत्रालय ने एक्स पर इसे लेकर जानकारी साझा की थी. इस पोस्ट में लिखा गया था कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण के तहत च्स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडियाज् को यूएपीए के तहत अगले पांच सालों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है।
यूपी के अलीगढ़ में हुई थी सिमी की स्थापना
25 अप्रैल 1977 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में च्स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडियाज् यानी सिमी की स्थापना हुई थी. मोहम्मद अहमदुल्ला सिद्दीकी इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष थे. सिमी संगठन का मिशन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।
रायपुर में भी हो चुकी है कार्रवाई
डॉ. रमन शासनकाल के दौरान राजधानी रायपुर में भी सिमी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हो चुकी है। शहर के राजातालाब इलाके में उमैर सिद्दिकी समेत दर्जनभर से अधिक युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान मुकेश गुप्ता इंटेलीजेंस के प्रभारी और रजनेश सिंह एटीएस के एसपी थे। उमैर के घर पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट में शामिल एक युवक के ठहरने की खबर थी। बाद में यह मामला कोर्ट गया और सभी युवक रिहा किए गए।