रायपुर

खामोश लम्हें, झुकी हैं पलके, दिलों में उलफत नई-नई
06-Feb-2024 4:19 PM
खामोश लम्हें, झुकी हैं पलके, दिलों में उलफत नई-नई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 6 फरवरी।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के  बजट सत्र के पहले प्रश्न काल की शुरुआत शेरो-शायरी से हुई। सीएम विष्णु देव साय की ओर मुखातिब होकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने ये अशआर पढ़े-

खामोश लम्हे, झुकी हैं पलके, दिलों में उलफत नई-नई,
अभी तकल्लुफ है गुप्तगू में, अभी मोहब्बत नई-नई है.
बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में घूम में आएं।
फिजा में खुश्बू नई-नई है, गुलो में रंगत नई-नई है।

यह सुनकर अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी कह उठे कि इस उम्र में भी आप रोमांटिक हैं, यह अच्छी बात है। पांच साल ऐसे ही चलते रहे। इस पर कांग्रेस के कुंवर निषाद और भाजपा के पुन्नु लाल मोहले ने भी एक एक शेर पढ़े।

इसके बाद गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी शेर सुनाया।
वो जो रास्ते थे वफा के थे, ये जो मंजिलें हैं सजा की है।
उनका हमसफर कोई और था, इनका हमनसीब कोई और है।

विधानसभा के माहौल में आए बदलाव का ही असर रहा कि मुंगेली से भाजपा के वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले भी अपने आप को नहीं रोक पाए. उन्होंने ने भी शेरो-शायरी से जवाब दिया।

नई उमंग है, नई जोश है.
आप थोड़े दिल से खामोश हैं, क्यों चुप हैं।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही डॉ. महंत ने एक शेर पढ़ा था। इस पर डॉ. सिंह ने कहा आज आप सुबह से शेर पढ़ रहे हैं। इस उम्र में भी आप रोमांटिक है। पांच साल ऐसे ही रहे। 


अन्य पोस्ट