रायपुर

सरहर गढ़ महोत्सव में 2 दिनी कलार मेला
06-Feb-2024 1:52 PM
सरहर गढ़ महोत्सव में  2 दिनी कलार मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 6 फरवरी।
छत्तीसगढ़ कलार समाज के तत्वावधान में मनाया जा रहा है सरहर गढ़ महोत्सव में दो दिवसीय कलार मेला का आयोजन 13 -14 फरवरी को किया जा रहा है, जिसमें कलार समाज के ईस्ट देवी माता बहादुर कलारीन के देव स्थली पर मेला महोत्सव मनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मंडलेश्वर शान्तनु सिन्हा ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस माता बहादुर कलारिन के पूजा-अर्चना एवं माता बहादुर कलारिन के जीवनी को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से सभी को दिखाया एवं समझाया जाएगा और सामाजिक अथितियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। 

दूसरे दिवस सीएम विष्णु देव साय और अन्य मंत्री विधायकजनों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही अभनपुर सिन्हा समाज तहशील अभनपुर के मण्डलेश्वर शान्तनु सिन्हा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी स्वजातीय बन्धुओं के परिवार से 1 सदस्य इस कलार मेला में सम्मिलित होने जा रहे हैं, दो दिवसीय उत्सव में लगभग 1 लाख स्वजातीय लोगों का शामिल होना बताया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव  साय और अध्यक्षता युवराज सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा कलार समाज एवं विशिष्ट अतिथि श्यामबिहारी जायसवाल केबिनेट मंत्री और योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद के शामिल होने की बात कही है। 

 


अन्य पोस्ट