रायपुर

जब तक छलांग नहीं लगाएंगे तब तक पाप नहीं धुलेगा नेताम ने बघेल से कहा
05-Feb-2024 7:12 PM
जब तक छलांग नहीं लगाएंगे तब तक पाप नहीं धुलेगा नेताम ने बघेल से कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल से सदन का परिचय कराया। उन्होंने मंत्रियों के नाम व विभाग पढ़े। और मंत्रियों ने खड़े होकर अभिवादन किया।

इस दौरान पक्ष विपक्ष के विधायकों की टोका टाकी में हंसी ठ_े भी हुए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सदन के वरिष्ठतम सदस्य बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा के साथ संसदीय कार्य विभाग  दिए जाने पर तंज कसा। इस पर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि बृजमोहन जी सबसे सीनियर विधायक हैं, सदन को पक्ष विपक्ष के बीच बेहतर तालमेल से चलाने में सहयोग करेंगे।

बघेल ने कहा संसदीय तो ठीक है लेकिन स्कूल समझ नहीं आ रहा। धर्मजीत सिंह ने कहा कि ये (विपक्ष)अनुशासनहीन भी हैं।इन्हें अनुशासन में रखने के लिए ही बृजमोहन जी को बनाया गया है । कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बघेल से कहा कि राजिम में मेला लगने वाला है ।

महादेव घाट में लगाते हो आपको वहां छलांग लगाना है।क्योंकि जब तक छलांग नहीं लगाएंगे तब तक पाप नहीं मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने एक अशआर पढ़ा कि जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा...! संसदीय कार्य मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ठीक से छलांग नहीं लगाया तो नागा बाबा से नहीं छुआएंगे। सदन में हंसी गूंजी।


अन्य पोस्ट