रायपुर

अभिभाषण पढ़ रहे राज्यपाल को बघेल ने टोका
05-Feb-2024 7:11 PM
अभिभाषण पढ़ रहे राज्यपाल को बघेल ने टोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया।  हरिचंदन ने अपना अभिभाषण अंग्रेज़ी में पढ़ा। कुछ पृष्ठ पढने के दौरान ही विपक्ष के विधायक भूपेश बघेल और उमेश पटेल ने टोका टाकी की। बघेल ने राज्यपाल से कहा कि सरकार आपसे असत्य कथन करवा रही है। आपको भी तकलीफ हो रही है । इसलिए पढ़ा हुआ मान लिया जाएगा । पटेल ने कहा कि महोदय सरकार पेंशनर्स के साथ वादाखिलाफी कर रही है। राज्यपाल ने करीब 25 मिनट  का अभिभाषण पढ़ा। इस पर अजय चंद्राकर ने सदन की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जिसका लता उसेंडी ने समर्थन किया। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने  इस पर चर्चा 7,8 फरवरी की तिथि तय की है। विधायक इसमें संशोधन की सूचना 6 तक दिए जा सकेंगे।


अन्य पोस्ट