रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। दिवंगत शिक्षक (पं./न.नि.) संवर्ग के आश्रितों / परिजनों ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर लंबित अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग रखी। संघ की अध्यक्ष माधुरी मृगे ने श्री साय को बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मैदानी / वनांधन एवं संवेदनशील, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देते हुए हजारों शिक्षक (पंचायत / नगरीय निकाय) संवर्ग के कर्मचारी दिवंगत हो गये है। उसके बाद से उनके आश्रितों / परिजनों की हालात अत्यंत दयनीय है। परिवार चलाना बहुत कठिन हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में पीडि़त परिवार अनुकम्पा संघ ने अपने अधिकार के लिये 307 दिन आंदोलन किया लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिली। नई सरकार से अपेक्षा रखते है कि हमें तकनीकी रूप से संविलयन मानते हुए योग्यता आधार पर नियुक्ति दी जाये। माधुरी चंद्रा, अमर गुप्ता, दीपक पटेल, प्रदीप चौबे, मालती बंजारा,सुनीता साहू, पुण्यवती सिंह, कमलेष बंजारे, संतोष यादव, रितुराज
साहू ने भी सीएम साय से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों को शिथिल कर परिजनो / आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की है।