रायपुर

वीआईपी मूवमेंट की वजह से सुबह जाम की स्थिति, लोग रहे परेशान
05-Feb-2024 7:01 PM
वीआईपी मूवमेंट की वजह से सुबह जाम की स्थिति, लोग रहे परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। राजधानी से बलौदाबाजार जाने वाले राज्य मार्ग पर सोमवार सुबह शंकर नगर से विधानसभा तक जगह जगह  ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। इससे आफिस जाने वाले कामगारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 बजट सत्र के लिए राज्यपाल और अन्य जन प्रतिनिधियों की आवाजाही से यह स्थिति बनी। खासकर राज्यपाल के कारकेड को लेकर । जो आज 20किमी प्रतिघंटे की गति से विधानसभा आया और गया।

कारकेड के हर तीसरा चौक पार करने के बाद पहले चौक की ट्रैफिक को छोड़ा जाता रहा । इससे पहले मंत्रियों की आवाजाही से भी ट्रैफिक रोका जाता रहा। इससे अस्पताल, स्टेशन ,एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड्ढू चौक में तो पुलिस ने आरंग विधायक को पहले रोका और फिर जाने दिया।


अन्य पोस्ट