रायपुर

छापों के चौथे दिन भगत के पांच और सहयोगियों को आयकर ने घेरा
04-Feb-2024 8:23 PM
छापों के चौथे दिन भगत के पांच और सहयोगियों को आयकर ने घेरा

भगत के करीबी राजू अग्रवाल का घर सील, एक और ठिकाने को घेरा

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके कारोबारी सहयोगियों के यहां आयकर अफसरों की जांच पांचवे दिन भी जारी है। अंबिकापुर में जांच कर रही टीम ने भगत के सहयोगी, टिंबर कारोबारी  राजू अग्रवाल के घर को सील कर दिया है। दो दिनों तक चली जांच के दौरान आयकर अफसरों ने राजू के आने का इंतजार किया लि किन उसके न आने पर पूरा सील कर दिया। राजू फरार बताया गया है।  राज्य के इतिहास में पहली बार आयकर विभाग ने कोई आवास सील किया है।

इधर राजधानी में आयकर टीम ने फायनेंस ब्रोकर पंकज गुलानी के साथ साथ हरपाल के यहां रविवार को दोबारा दबिश दी है ।

 गुलानी का कार्यालय  प्रभात टॉकीज के पास और मकान  देवेंद्र नगर में सेक्टर -1 में  स्थित हैं। इनसे मिले इनपुट पर रियल इस्?टेट कारोबारी भागवत वर्मा के यहां भी आयकर ने दबिश दी है। इस तरह से कान्सीक्वल इन्वेस्टिगेशन के तहत कुछ लोगों को घेरे जाने की जानकारी दी गई है। आयकर सूत्रों के मुताबिक ? अब तक की रेड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें जमीन के दस्तावेज और जेवरात अधिक हैं।

इससे पहले शनिवार को राजनांदगांव और अंबिकापुर में कुछ और कारोबारियों के यहां दबिश दी है । अंबिकापुर में  टिंबर व्यवसाई राजू अग्रवाल, संदीप घोष, दिलीप धर, संगीता मंडल  के यहां गई हैं। राजू का लकड़ी का बड़ा कारोबार है। जबकि शेष सभी जमीन के । ये सभी बहुत कम समय में धनाढ्यों में गिने जाने लगे हैं।

अब तक दर्जन भर से अधिक ठिकानों  में जांच पूरी कर टीमें लौट आई है।  आयकर टीम  अब जांच भगत, हरपाल और चौहान बिल्डर डेवलपर्स पर केंद्रीत हो गई है। कोल घोटाले में सूर्यकांत तिवारी की डायरी में नाम आने के बाद आयकर अफसर मनी लांड्रिंग के नजरिए से भी जांच कर रहे हैं। ऐसे में मामला ईडी को सौंपा जा सकता है।


अन्य पोस्ट