रायपुर
दिगम्बर जैन समाज की बैठक
04-Feb-2024 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में शनिवार सोलहकारण पर्व को विद्यासागर महामुनिराज के शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए पंच परमेष्ठि विधान का आयोजन किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि अभी वर्तमान में आचार्य विद्यासागर महाराज डोंगरगढ़ में विद्यमान है।उनका स्वास्थ्य अभी अनुकूल नहीं है। आचार्य श्री के शीघ्र अनुकूल स्वास्थ लाभ के लिए आज मूलनायक भगवान श्री आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष पंच परमेष्ठि विधान का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम आज श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक किया गया तदुप्रांत श्री जी की सुख समृद्धि शांति प्रदाता चमत्कारिक वृहद शांति धारा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे