रायपुर
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल शाम महंत निवास में
04-Feb-2024 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। कल विधानसभा के पहले दिन की कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक आहूत की गयी है। बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत क़े वर्तमान निवास शंकर नगर ए 1 में आयोजित है। इसमें सत्र में सरकार को घेरने के मुद्दों पर चर्चा और वक्ता तय किए जाएंगे। जहां तक सत्र में हिस्सेदारी को लेकर कहा जाए तो विधायकों ने दे हजार से अधिक प्रश्न लगाए हैं । जबकि ध्यानाकर्षण सूचनाएं मात्र 10 ही हैं। विपक्ष के सबसे बड़े हथियार कहे जाने वाले स्थगन की एक भी सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में कल की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे