रायपुर
आडवाणी का योगदान अतुलनीय-सीएम साय
03-Feb-2024 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है । अपने ट्वीट में साय ने कहा है कि सामाजिक क्षेत्र में श्री आडवाणी का योगदान अतुलनीय है। उन्हें अनंत शुभकामनाएं।
उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि निर्णय स्वागतेय है।श्री आडवाणी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन की अपनी सभी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि यह घोषणा अत्यंत हर्षित और आनंददायी है।भारतीय जनसंघ और भाजपा के माध्यम से मातृभूमि की सेवा में आडवाणी जी का त्याग और योगदान अभूतपूर्व है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे