रायपुर

एक क्विंटल गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो रायपुर में खपाना था, तीन कार जब्त
03-Feb-2024 8:05 PM
एक क्विंटल गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो रायपुर में खपाना था, तीन कार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। मंदिर हसौद और मुजगहन पुलिस ने ओडीसा एवं म.प्र. के 4 अंतर्राज्यीय और एक कोंडागांव के तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे 3 कार से 1 क्विंटल से अधिक मात्रा में गांजा कुल कीमत 50 लाख रूपए जप्त किया गया।

 मुजगहन पुलिस ने 2 अल्टोस कार में गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लगभग 45.500 किलो गांजा एवं गांजा  जब्त किया गया। इसे रायपुर में बेचने वे लोग दो  कार अल्ट्रोज क्रमांक सी जी/27/एम/4986 एवं वेन्यू क्रमांक सी जी/17/के यू/8864 से  लेकर आ रहे थे। ।  गिरफ्तार आरोपियों में 1  उडीसा, 1 रींवा (म.प्र.) तथा  तीसरा कोण्डागांव का निवासी है।

इसी तरह से मंदिर हसौद पुलिस ने  छतौना चौक पास घेराबंदी कर एक सेन्ट्रो कार को रोककर तलाशी ली। इसमें  लगभग 70 किलो गांजा का परिवहन करते  ओडिशा के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  सेंट्रो कार क्रमांक सी जी/04/एच/5509 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध  नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

वासुदेव ढाली पिता हर्षित ढाली उम्र 28 वर्ष हाल पता- सेक्टर 11, मरघट्टी के बाजू कमल  विहार रायपुर स्थाई पता- ग्राम पावर बिल, पी पी 02, पोस्ट त्रोडी थाना कुंदई जिला नवरंगपुर ।

अजय वर्मा पिता भईया लाल वर्मा उम्र 31 वर्ष पता -  ग्राम बसरेही पोस्ट बसरेही थाना अतरैला रींवा (मध्यप्रदेश)।

शुशंकर व्यापारी पिता सुशांत व्यापारी उम्र 37 वर्ष हाल पता- सेक्टर 02, म. नं 136 शिव मंदिर के पास कमल विहार रायपुर स्थाई पता- सिंगारपुर कैम्प, ग्राम बोरगांव थाना फरसगांव कोण्डागांव।

सुकालू छुरा पिता रामेश्वर छुरा उम्र 40 साल निवासी ग्राम चान्दूतारा थाना शिंदे कला जिला बलांगीर उड़ीसा। दुर्लभ अठजवार पिता कालिया आठजवार उम्र 40 साल साकिन ग्राम चांदो टोला थाना शिंदेकेला उड़ीसा।


अन्य पोस्ट