रायपुर
हमर क्लीनिक को देवार डेरा के कब्जे से मुक्त करवाया
03-Feb-2024 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। जोन 3 नगर निवेश विभाग ने वार्ड- 11 के तहत हमर क्लीनिक में देवार डेरा के लगभग 12 देवार परिवारों द्वारा जमाये गये अवैध कब्जों को हटाया।हटाए गये इन परिवारों को पूर्व से हीरापुर में आबंटित मकानों में रहने की चेतावनी दी गई। जोन कमिश्नर विमल शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता सुशील मोडेस्टस, राकेश अवधिया सहित सम्बंधित अधिकारी रहे। जोन 8 की टीम ने सरोना के पी एस स्कूल के पीछे शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण को भी तोड़ा। इससे पहले इन्हें नियमानुसार 3 नोटिस दी गई थी। जोन 7 की टीम ने जीईरोड के किनारे नगर निगम की सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने सडक़ मार्ग को ठेले गुमटियों को हटाकर कब्जामुक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे