रायपुर

अग्निवीर वायु एवं थल सेना भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम
03-Feb-2024 4:08 PM
अग्निवीर वायु एवं थल सेना भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
भारतीय सैन्य बलों में वायु एवं थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना 
प्रस्तावित है। 

जिसके लिए 10वीं एवं 12वीं, आई.टी.आई. एवं डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण ऐसे आवेदक जिनकी आयु  31 अक्टूबर- 24 की स्थिति में 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष के मध्य है, अपना आवेदन रोजगार कार्यालय रायपुर में अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन  17 जनवरी से 06 फरवरी तक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in   एवं थलसेना अग्निवीर के लिए ऑनलाईन आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च  तक वेबसाईट joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से होगा। आवेदक नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं भर्ती संबंधी अन्य जानकारी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित हेल्प डेस्क से भी कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।
 


अन्य पोस्ट