रायपुर

बृजमोहन, विजय को 4-4 जिले
03-Feb-2024 4:01 PM
बृजमोहन, विजय को 4-4 जिले

मंत्रियों को जिले का प्रभार आबंटित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
राज्य शासन ने  जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा  है। 
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेशानुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है। 

इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती, मंत्री  टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है।
 


अन्य पोस्ट