रायपुर

पांच लाख में 4 माह के बच्चे बेचने वाले पिता समेत आधा दर्जन गिरफ्तार
03-Feb-2024 4:00 PM
पांच लाख में 4 माह के  बच्चे बेचने वाले पिता समेत  आधा दर्जन  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
राजधानी में पांच लाख रूपए लेकर बच्चा बेचने  का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन  यशोदा नायक नामक महिला ने फर्जी गोदनामा बनाते हुए बच्चों को 5 लाख रूप्ये में बिक्री करने के लिये अपने साथी सुशीला नायक की मदद लेकर उसे 3.5 लाख रूपये देने का प्रलोभन देकर बच्चा ढूंढने कहा  था। 

सुशीला नायक ने अपने पहचान वालों से  दुर्ग निवासी एक गरीब परिवार से मिलकर उन्हें  1.5 लाख रूपये में अपने 4 माह के बच्चे को बड़े परिवार में गोद देने  प्रलोभन दिया। इस बच्चे के पिता ने  अपना बच्चा 1.5 लाख रूपये में एक अंजान परिवार को अमीर मानते हुए उसे गोद में देने  राजी होकर अपना बच्चा लेकर उक्त गिरोह के साथ रायपुर में सिविल लाईन क्षेत्र में ग्राहक की खोज कर रहा था। तभी रायपुर पुलिस द्वारा तत्परता से महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों के साथ गिरोह को पकड़ा। 

आरोपियों से पूछताछ, जांच कर  प्रतिवेदन थाना सिविल लाईन को दिया। पुलिस ने  सिविल लाईन में यशोदा नायक, सुशीला नायक रायपुर, बच्चे के पिता व उसके 3 रिश्तेदारों  के विरूद्ध धारा 370, 34 भादवि. व जे.जे. एक्ट 2015 की धारा 80, 81 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया । 
 


अन्य पोस्ट