रायपुर
राजीव युवा मितान क्लब योजना को बंद- वर्मा
02-Feb-2024 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 फरवरी। साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना को समाप्त कर दिया है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजना बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है।हमारी सरकार युवाओं और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाएगी।
बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की थी. योजना अंतर्गत प्रति तिमाही प्रति क्लब 25 हजार प्रदाय किया जा रहा था. यह राशि राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में ट्रांसफर की जाती थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे