रायपुर
राशन कार्ड नवीनीकरण सर्वर डाउन की समस्या पर महापौर कलेक्टर से मिले
02-Feb-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 फरवरी। महापौर एजाज ढेबर ने अपने एमआईसी सदस्यों के साथ दोपहर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान च उन्हें वर्तमान में शासन के आदेशानुसार जारी राशन कार्ड नवीनीकरण अभियान में सर्वर डाउन की आ रही तकनीकी समस्या से हो रही असुविधा को ओर ध्यान आकृष्ट करवाया। ढेबर ने र कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से निगम के वार्डों में शिविर लगाकर नागरिकों के राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने की सुविधा देने का अनुरोध किया है।इसके लिएनिगम मुख्यालय भवन में शीघ्र सभी 70 पार्षदों की बैठक बुलवाने का अनुरोध किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे