रायपुर

वन कर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन, दफ्तरों में काम ठप
02-Feb-2024 4:23 PM
वन कर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन, दफ्तरों में काम ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी।
छ ग वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं ।आज तीसरा दिन है। ये लोग छ ग राज्य लघु वनोपज द्वारा संघ के 180 पदो को  संविदा से भरे जाने पर रोक ! 

वनरक्षक / वनपाल/ उप वनक्षेत्रपालों को  संघ द्वारा प्रस्तावित वेतनमान का लाभ देने ,सेटअप पुनरीक्षण और 2750 - 3050से संबंधित वित्त विभाग आदेश का  समस्त जिला कोषालय को जारी करने की मांग  कर रहे हैं।  इस धरना प्रदर्शन में  कार्यक्रम में छ ग वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव मुकेश दुबे , संभाग अध्यच रायपुर  संतोष सामंत राय ,संभागीय सचिव  मनीष कुशवाहा एवम् जिला अध्यक्ष रायपुर  भूपेंद्र कुमार यादव सहित जिला पदाधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित थे !

इनके समर्थन में वन समितियों के प्रबंधक भी 6 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल स्थाई पदों को खत्म कर संविदा नियुक्ति के खिलाफ भी है। पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री और वनोपज संघ के एमडी अनिल राय की मिली जुली रणनीति के तहत खत्म किए गए थे। 
 


अन्य पोस्ट