रायपुर
युवक को बांधकर 50 हजार मांग रहा बदमाश, वीडियो वायरल
01-Feb-2024 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। एक युवक के अपहरण का वीडियो वायरल है, जिसमें एक बदमाश उसके कपड़े उतारकर मारपीट करता नजर आ रहा है। बदमाश युवक को धमकाते हुए बोल रहा है कि 50 हजार चाहिए, वरना तेरा गला काट दूंगा। पीडि़त युवक बिना कपड़ों के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। मामला आमानाका थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो में दिख रहे पीडि़त युवक की पहचान नहीं हुई है। वीडियो में उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं और वह एक अंधेरे कमरे में बिस्तर पर बैठा दिख रहा है। सामने खड़ा बदमाश उसे लगातार धमका रहा है। वीडियो में बदमाश, युवक से कह रहा है कि मुझे 50 हजार रुपए फोन पर पैसे मंगाने को कहता है। साथ ही उसे धमकाते हुए कहता है कि अगर उसने किसी को इस जगह की लोकेशन बताने की होशियारी न करने की चेतावनी भी दे रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे