रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ पड़ाव के सफल संचालन के लिए मार्ग/रूट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विकास ने बुधवार को रायगढ़ और गुरुवार को कोरबा जिले का रूट निरीक्षण किया। विकास ने बताया कि प्रदेश में यात्रा 9 फरवरी के बाद प्रवेश कर रही है। प्रवेशद्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज इत्यादि मार्गों की समीक्षा व निरीक्षण हेतु उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। जिसकी शुरूआत उन्होंने ओडि़सा बॉर्डर कनकतोरा एवं रेंगालपाली पहुँचकर की, जहाँ ओडि़सा व रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर मार्ग/रूट का जायजा लिया। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे गुल्लू पाण्डा ओडि़सा, दुश्मंतो ओडि़सा, सियाराम ओडि़सा एवं रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, चिकू अग्रवाल, विकास शर्मा, संगीता गुप्ता, आशीष शर्मा, बबलू बैराग, चारू शर्मा, अमन गिल, प्रकाश मानिकपुरी, अमित शर्मा मोंटा, गोलू कुशवाहा, कुलदीप ध्रुव, हर्षित जायसवाल, नीलकमल गिलहरे उपस्थित रहे।