रायपुर

सोमवार को टीएल बैठक में नहीं आए तो दूसरे दिन आना होगा
01-Feb-2024 8:10 PM
 सोमवार को टीएल बैठक में नहीं आए तो दूसरे दिन आना होगा

रायपुर, 1 फरवरी। प्रत्येक सोमवार को  कलेक्टर की  टीएल बैठक में अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। यदि वे अनुपस्थित रहते हैं, तो अधीनस्थ को प्रतिनिधि बनाकर नहीं भेजेंगे, बल्कि उनकी बैठक अगले दिन मंगलवार को कलेक्टर के साथ होगी।  इस संबंध में कलेक्टर ने सभी विभागों को पत्र लिखकर निर्देश किया है कि समय-सीमा की बैठक में कुछ विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनके विभागीय गतिविधियों की समीक्षा नहीं हो पाती है।


अन्य पोस्ट