रायपुर
क्लीन ग्रीन अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
01-Feb-2024 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर की आवासीय कॉलोनियों की त्रैमासिक स्वच्छता रैंकिंग और च्च्क्लीन ग्रीन अवार्ड-24ज्ज् के लिए 6 फरवरी तक नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कॉलोनियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था पाए जाने पर कॉलोनी को इस बार क्लीन-ग्रीन अवार्ड से भी नवाज़ा जाएगा। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट https://nagarnigamraipur.nic.in के Clean Green Award -24 विंडो पर उपल्बध गूगल शीट पर फोटो सहित पूरी जानकारी भरकर देनी होगी और सहायता के लिए मोबाइल नम्बर 83196-67095 पर संपर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे