रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। संसद में आज प्रस्तुत अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है आज के बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे है।
श्री किरण सिंहदेव ने कहा केंद्र ने हमेशा राज्यो को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यो के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली दिए जाने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी वही ग्रामीण इलाको में 2 करोड़ नए घर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ी तेज़ी दिखने के साथ गरीबों को अपनी छत मिलने से उनके जीवन का बड़ा सपना साकार होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट में देश का पूंजीगत व्यय 11त्न और बढ़ा दिया गया है अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी और वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा। केंद्र ने हमेशा राज्यो को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यो के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा। रायपुर लोकसभा के प्रभारी और किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि यह बजट किसानों को नगद फसल की ओर प्रोत्साहित करने वाला है।
देशभर के पेंशनर्स निराश
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को देश भर के पेंशनर्स के लिए घोर निराशाजनक बताया है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने केंद्रीय बजट पर अपना प्रतिक्रिया में कहा है कि देश में विधायकों-सांसदों की तरह सभी सेवानिवृत रिटायर कर्मचारियों अर्थात पेंशनरों को आयकर भुगतान में पूरी छूट की पात्रता, कोरोना काल से बन्द रेल यात्रा कन्सेशन की पुन: बहाली और संसदीय समिति राधामोहन सिंह कमेटी द्वारा अनुशंसा के साथ प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार 80 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष की आयु में अतिरिक्त पेंशन वृद्धि देने का मामला केन्द्र सरकार के पास लंबित है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने केन्द्र सरकार को इस बारे में बार बार मांग किया है।इस बार उम्मीद थी कि केंद्रीय बजट में इस पर इस बार जरूर निर्णय लेकर जरूरी घोषणा करेगी। इस उम्मीद में पानी फिर गया।