रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। निगम के जोन 5 राजस्व विभाग की टीम ने दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के बकायादार मनोज पांडे की कुल 8 दुकानो और अन्य भवनों को सील किया। मनोज पर 2016-17 से 2023-24 तक का कुल बकाया राशि 981979 रूपये और अन्य संपत्ति पर 636954 रूपये का संपत्ति कर बकाया है। वार्ड क्र. 67 में बकायादार श्रीमती रीता मिश्रा की प्रापर्टी जिसमें ड्रीम इंडिया स्कूल एवं 4 दुकान संचालित थी 2016-17 से 2023-24 तक का कुल बकाया राशि 702806 रूपये भुगतान नहीं किये जाने पर सील किया गया। वार्ड क्र. 68 में ओमप्रकाश पटले पर बकाया 175897 रू, एवं शिव कुमार ताम्रकार ने कुल राशि 214605 रूपये भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया गया।
वहीं जोन 10 की टीम ने वार्ड 53 में देवपुरी स्थित संतोष भंडारी के आवासीय 5 मंजिल प्रतिष्ठान ,व्यावसायिक परिसर को वर्ष 2017-18 से 23-24 बकाया राशि 1627501 रू. भुगतान नही होने पर सीलिंग की गयी।
इसी प्रकार जोन 3 राजस्व विभाग टीम ने वार्ड क्रमांक 10 के मोवा क्षेत्र में बकायेदार शिव शंकर अग्रवाल के बकाया 189797 रू. का भुगतान नहीं करने पर दुकान को सील किया गया। वार्ड 12 में मंडी गेट पंडरी क्षेत्र में गंगा राम लोधी ने भी 551708 रू. की बकाया का भुगतान नहीं करने पर सीलबंदी किया।
जोन 1 के वार्ड 4 एवं 15 में वर्ष 2017-18 से 23-24 तक के 1534332 रू. बकायेदार सुनीता देवी, योगेश सुषमा देवी, सुरेश प्रकाश दावड़ा, मगनलाल पर बकाया न देने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। जोन 2 की टीम ने शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में 20 दुकानदारों से बकाया वसूली हेतु अभियान चलाया। एक बकायेदार दुकान नंबर 122 प्रभावीरा वर्ष 17-18 से 23-24 तक 10 लाख बका ए का भुगतान न करने पर तत्काल सील किया । 8 बकायेदारों ने तत्काल भुगतान कर दिया । जोन 4 की टीम ने शास्त्री बाजार थोक मार्केट में 5 दुकानो पर कार्यवाही की । बकाया न देने पर 4 दुकानो को सील किया वहीं एक दुकानदार ने तत्काल भुगतान कर दिया।
इसी क्रम में जोन 6 की टीम ने वार्ड 58 क् में 121470 रू. के बकायेदार राजकुमार जायसवाल, बबीता जायसवाल की संपत्ति को सील किया । जोन 7 ने वार्ड 23 के क्षेत्र में वर्ष 16-17 से बकायेदार इमामुद्दीन खान पर 695992 रूपए बकाया न देने पर सील किया। जोन 8 के वार्ड 1 के क्षेत्र में 21-22 से 23-24 तक के 11.11 लाख रू. के बकायेदारों की संपत्ति को सीलबंद किया गया।