रायपुर
रायपुर, 1 फरवरी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज कहा है कि कांग्रेस में जल्द ही बड़ी भगदड़ मचने वाली है और भाजपा में शामिल होने लोगों की लाइन लगी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि, यात्रा उनकी चलते रहता है,यात्रा में भगदड़ मची है। और सीजी कांग्रेस में भी भगदड़ मचने वाली है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार किसानों की सरकार है. किसानों के हित के लिए जो करना होगा करेंगे। प्रति एकड़ 31 सौ का वादा था, उसे पूरा किया है. किसानों के उपज का धान हम ले रहे हैं। किसानों को भुगतान करने का निर्णय ले लिया है, जल्द राशि किसानों को पहुंचा देंगे। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, आज विभाग के लोगों के साथ बैठक और कार्यप्रणाली पर चर्चा करेंगे। विभाग की पूरी जानकारी लेंगे।विभाग का सामंजस्य होगा। हमें कहां पहुंचना है और किस दिशा में ले जाना है इसलिए चर्चा कर रहे हैं।