रायपुर

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला राशन, सर्वर ठप
01-Feb-2024 2:27 PM
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला राशन, सर्वर ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी।
 गुरूवार को सुबह राजधानी शहर के उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण ठप रहा। दो दो घंटे दुकान में इंतजार करने के बाद कार्ड धारियों को बिना राशन लौटना पड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह से ही राशन दुकानों का आनलाइन साफ्टवेयर सरवर ठप रहा। दुकान खोलने पर संचालक इससे वाकिफ हुए। कुछ देर में सरवर आन होने की उम्मीद का इंतजार घंटों में  बीत गया। लोगों को वापस लौटना पड़ा। 

बताया गया है कि  25 जनवरी से राशनकार्ड नवीनीकरण और मोबाइल नंबर अपडेशन का भी कार्य साथ साथ चलने की वजह से साफ्टवेयर में लोड बढ़ गया है इसीलिए बीच बीच में सरवर में निरंतरता की  समस्या आ रही है । खासकर हर महीने की 7 तारीख के बाद से राशन खरीदी कि दबाव अधिक रहता है। अकेले राजधानी में 683 राशन दुकानों में करीब पौने छह लाख कार्डधारी हैं। ये सभी  नवीनीकरण में लगे हुए है। नवीनीकरण का यह काम दुकानों के साथ साथ च्वाइस सेंटर में भी किया जा रहा है। साफ्टवेयर में लोड कि सूचना एनआईसी को दे दी गई है।
 


अन्य पोस्ट