रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे ने आज समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ के प्रतिनिधियों, मोहल्ला विकास समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली।
स्वच्छता बढ़ाने एवं जनभागीदारी को लिए मोहल्ला सभा एवं स्वच्छता रैली करवाने, बापू की कुटिया हेतु फर्श की मरम्मत करवाकर कुर्सियां उपलब्ध करवाने जैसे सुझाव दिए। जोन 10 जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया ने भी प्रतिबंधित पॉलीथिन को उपयोग ,सडक़ पर थूककर गन्दगी फैलाने वालों पर कार्यवाही , तालाबों की सफाई ,अपशिष्ट फलों से खाद बनाने, रेन वाटर हार्वेस्टिं,कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने के विविध सुझाव दिये हैँ?
आयुक्त ने इंडोर स्टेडियम में आवश्यक सुधार मरम्मत कार्य को करवाने कहा
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने शहर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन 4 के ईई पद्माकर श्रीवास सहित अन्य अधिकारी भी थे। आयुक्त ने जोन 4 कार्यपालन अभियन्ता को इंडोर स्टेडियम परिसर में व्यवहारिकता को दृष्टिगत रखते हुए सभी छोटे आवश्यक सुधार एवं मरम्मत से सम्बंधित कार्यों को खेलों, खिलाडियों, खेलप्रेमियों के लिए शीघ्र करवाने के निर्देश दिये।
कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने जोन 7 एवं 8 का निरीक्षण किया।, इस दौरान मुख्य व आंतरिक सडक़ों, नालियों की सफाई की स्थिति,सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों में सुविधाओं का जायजा लिया।
मिश्रा ने महादेवघाट रायपुरा पहुंचकर महादेवघाट विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था देखी। उनके साथ जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियन्ता अभिषेक गुप्ता भी रहे । आयुक्त ने डुमरतालाब में सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. आयुक्त ने जोन कमिश्नर को निर्देशित किया कि रायपुर शहर क्षेत्र के निवासी स्थानीय सफाई कामगारों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे ड्यूटी पर बुलवाकर उन्हें सडक़ मार्गो पर झाडू लगाकर सफाई करवाने के कार्य में लगवाएँ, ताकि प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में मार्निग वाक करने वाले नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण सहजता से मिल सके।