रायपुर

पहले कपड़े उतारा फिर विस्फोट में झुलसा
31-Jan-2024 7:25 PM
पहले कपड़े उतारा फिर विस्फोट में झुलसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। रायपुर एनआईटी के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित तालाब के पास  विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल का एम्स  में इलाज जारी है।

सरस्वती नगर पुलिस से जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में एनआईटी के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में छात्र के पेट काफी जला और वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है। मामले में जांच की जा रही है।  यह वाक्या तालाब के बाजू स्थित गल्र्स हॉस्टल के सुरक्षागार्ड ने देखा, और पास जाकर छात्र की हालत देख सरस्वती नगर पुलिस को सूचित किया। छात्र ने पहले अपने सारे कपड़े उतारे, और फिर विस्फोट किया। गार्ड के मुताबिक मामूली सा विस्फोट था जिसमें छात्र के पेट में ही छोटे आई।


अन्य पोस्ट