रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता वाली डीपीसी ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशनपर मुहर लगा दी है । गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
इनमें 2006 बैच के तीन, 2010 बैच के तीन और 2011 बैच के दो आईपीएस शामिल हैं। 2006 बैच आईजी, 2010 बैच डीआईजी और 2011 बैच को सलेक्शन ग्रेड देने का प्रस्ताव था।
इनमें 2006 बैच के मयंक श्रीवास्तव,आरएन दास और बीएस ध्रुव डीआईजी से आईजी,2010 बैच के अभिषेक मीणा, सदानंद और गिरिजाशंकर जायसवाल डीआईजी तथा 2011 बैच के संतोष सिंह और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को सलेक्शन ग्रेड शामिल हैं। सलेक्शन ग्रेड मिलने के बाद संतोष सिंह और ऐलेसेला का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा। इन अधिकारियों में मयंक श्रीवास्तव में इस समय डेपुटेशन पर जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वहीं, आरएन दास एसआईबी और बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्तर के पद पर हैं।