रायपुर
150 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई
31-Jan-2024 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। शहर पुलिस ने गुण्डा बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान दूसरे दिन भी चलाया। इस दौरान 78 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
मंगलवार को 60 से अधिक गुण्डा बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थाना तलब कर चेक/तस्दीक किया गया। इनमें 4 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट 32 गुण्ड़ा बदमाशों, अपराधिक तत्वों एवं संदिग्धों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।
और दो दिन में 150 से अधिक गुण्ड़ा बदमाशों, अपराधिक तत्वों एवं संदिग्धों को थानों में तलब कर इनमें से सक्रिय कुल 78 आरोपियों/अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे