रायपुर

स्कूली बच्चों का लोकप्रिय धुनों पर नृत्य
31-Jan-2024 7:18 PM
स्कूली बच्चों का लोकप्रिय धुनों पर नृत्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में उमंग-2024 के तहत इंटर-स्कूल डांस कम्पीटिशन में विभिन्न शालाओं के प्रतिभागियों ने फि़ल्मी और पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ-साथ आधुनिक नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय में नियमित रूप से होने वाले रचनात्मक आयोजनों के कारण ही इस संस्थान की शिक्षा जगत में विशेष पहचान बनी हुई है।

प्रतियोगिता में सुपरिचित नृत्य प्रशिक्षक नेहा भट्ट पटनायक एवं  समृद्धि अग्रवाल निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे. इन दोनों निर्णायकों ने नृत्य की प्रस्तुति, ताल और संयोजन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन किया. श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एकल वर्ग में अर्चना साहू (इन्डियन पब्लिक स्कूल) को विजेता और (ट्विंकल परमार (मदर्स प्राइड स्कूल)  को उपविजेता चुना गया। वहीं समूह नृत्य में  आध्या एंड ग्रुप (सेंट थॉमस स्कूल) को विजेता होने का गौरव मिला और बबली एंड ग्रुप (जे.के. दानी स्कूल) को उपविजेता चुना गया. आज के आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन का ओवर-आल खिताब सेंट थॉमस स्कूल स्कूल को दिया गया।


अन्य पोस्ट