रायपुर

डंगनिया, डीडी नगर लाखेनगर, पुरानी बस्ती के दुकानदारों पर जुर्माना
30-Jan-2024 8:06 PM
 डंगनिया, डीडी नगर  लाखेनगर, पुरानी बस्ती के दुकानदारों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जनवरी। जोन क्रमांक 5 के वार्ड नम्बर 40 एवं  41 के क्षेत्र में डंगनिया, डीडी नगर, लाखेनगर, पुरानी बस्ती आदि बाजार क्षेत्रों में गंदगी, सामान फैलाने की शिकायत पर निगम अमले ने कार्रवाई की । जनशिकायत पर 14 दुकानों के निरीक्षण में गंदगी एवं साफ - सफाई नहीं मिली। और दुकान के बाहर सामान फैलाकर  सडक़ यातायात को बाधित किया गया । इस पर जोन 5 जोन कमिश्नर ने सभी  14 दुकानदारों से कुल 10600 रूपये का जुर्माना वसूलानिगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने  स्थाई व्यवस्था के तहत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान के दिशा - निर्देश दिए है। इस क्रम में  जोन 5 ने यह कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट