रायपुर

दूसरे की जमीन अपने नाम से बेची 13 लाख वसूले, 420 दर्ज
30-Jan-2024 2:02 PM
दूसरे की जमीन अपने नाम से बेची 13 लाख वसूले, 420 दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी।
  किसी दूसरे के प्लाट को अपना बताकर बेचने वाले फर्जी मालिक ने 13 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक गांधी चौक राजातालाब निवासी प्रकाश चंद चौधरी (65) ने डीडी नगर इलाके के अग्रोहा सोसाइटी में 848 वर्ग फीट भूखंड खरीदा था। यह सौदा सात वर्ष पहले 27 मार्च 17 को हुआ था । समीर श्रीवास्तव ने यह भूखंड अपना बताकर 13 लाख रूपए में प्रकाश चंद  को बेचा  था। लेकिन इसका मालिकाना हक आलोक महावर का था। इसका खुलासा होने पर प्रकाश चंद ने सोमवार शाम डीडी नगर थाने में समीर के विरूद्ध धारा 420 का मामला दर्ज कराया।

चोरी: इधर पुरानी बस्ती इलाके के प्रोफेसर कालोनी सेक्टर-1 निवासी सुनीता नायक (26) के घर सेंधमारी हुई। चोर शनिवार, इतवार की रात घर में घुसे और आलमारी में रखे जेवर , नगदी कुल 40 हजार ले भागे। सुनीता ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई।
 


अन्य पोस्ट