रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस के सभी जिला/शहर अध्यक्ष मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ-विभाग, के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारा बूथ, करेंगे मजबूत अभियान चलाये जाने कहा है। अभियान के तहत बरिष्ठ नेताओं, विधायक /पूर्व विधायक / पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारियों, निगम-आयोग, बोर्ड के पदाधिकारियों, जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित काँग्रेस के पदाधिकारियों को 5-5 बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी?। जो तीन-दिवस के भीतर अपने-अपने प्रभार वाले बूथों में जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। इसमेंं चुनाव के संदर्भ में बूथ कमेटी की भूमिका ,आवश्यकतानुरूप बूथ कमेटी में संशोधन / परिवर्तन ,भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ आगमन ,राज्य सरकार की विफलताओं और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
15 दिवस के भीतर प्रदेश के सभी बूथों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्ण किया जाना है। हमारा बूथ, करेंगे मजबूत अभियान के सफल संचालन के लिए उपरोक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए निर्देशित करें कि, वे अपने-अपने प्रभार बूथों में जाकर 2 से 3 दिवस के भीतर बूथ कमेटी का बैठक लेकर अभियान को सफल बनायें।